राज्यसभा टिकट न मिलने पर छलका आनंद शर्मा का दर्द, बोले— आज सच बोलना राजनीतिक अपराध बन गया – भारत केसरी टीवी

राज्यसभा टिकट न मिलने पर छलका आनंद शर्मा का दर्द, बोले— आज सच बोलना राजनीतिक अपराध बन गया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Anand Sharma को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का टिकट न मिलने के बाद उनका दर्द सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सच बोलना एक तरह से राजनीतिक अपराध बन गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार आनंद शर्मा को उम्मीद थी कि उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामित किया जाएगा। उनका नाम भी काफी समय से चर्चाओं में था और हाल ही में वे शिमला भी पहुंचे थे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा के लिए कांगड़ा से युवा नेता Anurag Sharma को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Advertisement

अनौपचारिक बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि राजनीति में स्वाभिमान बहुत महंगा पड़ता है और उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सच बोलना ही एक तरह से राजनीतिक अपराध बन गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे यह नहीं कह सकते कि पार्टी नेतृत्व ने किस आधार पर यह फैसला लिया, क्योंकि यह निर्णय लेने का अधिकार हाईकमान का होता है।

आनंद शर्मा ने बताया कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi, Rajiv Gandhi, Manmohan Singh और Sonia Gandhi के साथ काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व किया है, जो उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि शिमला उनका पैतृक घर है और वे समय-समय पर हिमाचल आते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर वे पार्टी हाईकमान से कोई बातचीत नहीं करेंगे, लेकिन अपने विचार खुलकर रखते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000