राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को लोक भवन में दी भावभीनी विदाई – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को लोक भवन में दी भावभीनी विदाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

Advertisement

लोक भवन के कर्मचारियों की ओर से राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने लोक भवन में अपने तीन वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों की लगन और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग और समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से उन्हें कई सामाजिक मुद्दों पर काम करने का अवसर मिला।

श्री शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ जुड़ी सुखद यादें वह हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने प्रदेश को एक सुंदर पहाड़ी राज्य बताते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती और ईमानदार हैं।

समारोह के अंत में लोक भवन के कर्मचारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000