राज्यपाल ने किया काव्य-संकलन ‘दायरों से परे’ का विमोचन – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने किया काव्य-संकलन ‘दायरों से परे’ का विमोचन

शिमला, मदन शर्मा 20 अगस्त 2025

Advertisement

राजभवन में आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काव्य-संकलन ‘दायरों से परे’ का विमोचन किया। यह संकलन हिमाचल प्रदेश सरकार महाविद्यालय आनी के प्राचार्य एवं प्रख्यात कवि डॉ. कुँवर दिनेश सिंह द्वारा संपादित है।

Advertisement

संकलन में 11 प्रतिष्ठित समकालीन हिंदी रचनाकारों — डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल, हरिराम समीप, गिरीश पंकज, रमेश्वर कांबोज हिमांशु, अशोक शाह, डॉ. शिवजी श्रीवास्तव, सुभाष निरव, सुक़ेश साहनी, हरभगवान चावला, आनंद नेमा और स्वयं डॉ. सिंह — की 67 कविताएँ, ग़ज़लें और लघु कथाएँ संकलित हैं।

Advertisement

इस संकलन की भूमिका डॉ. लालचंद गुप्ता ‘मंगल’, (वरिष्ठ फेलो, संस्कृति मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने लिखी है, जिसमें संग्रह की साहित्यिक व सांस्कृतिक महत्ता का विश्लेषण किया गया है।

Advertisement

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्य न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक धारा को भी समृद्ध करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘दायरों से परे’ पाठकों, विशेषकर युवाओं को हिंदी साहित्य की गहराई और विविधता से जुड़ने की प्रेरणा देगा।

डॉ. कुँवर दिनेश सिंह को हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक साहित्यिक सम्मान प्राप्त हैं। वे अब तक 35 से अधिक पुस्तकों की रचना कर चुके हैं, जिनमें कविता, लघुकथा, हाइकु, समीक्षा और आलोचना सम्मिलित हैं। उनके साहित्य पर देशभर के विश्वविद्यालयों में अध्ययन और शोध कार्य हो रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000