राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भाखड़ा बांध का किया दौरा, विद्युत उत्पादन व्यवस्था की समीक्षा – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भाखड़ा बांध का किया दौरा, विद्युत उत्पादन व्यवस्था की समीक्षा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल ने भाखड़ा बांध का दौरा कर विद्युत उत्पादन अवसंरचना की समीक्षा की

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच जिम्मेदार जल प्रबंधन पर दिया जोर

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित एशिया के सबसे बड़े ग्रेविटी बांधों में से एक एवं स्वतंत्र भारत की इंजीनियरिंग विरासत के प्रतीक भाखड़ा बांध का दौरा किया।

दौरे के दौरान राज्यपाल को बांध की वर्तमान परिचालन स्थिति, जल भंडारण स्तर, विद्युत उत्पादन क्षमता तथा सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे रखरखाव कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह बांध कई उत्तरी राज्यों को सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल ने बांध के भीतर विस्तृत निरीक्षण किया तथा वहां स्थापित टर्बाइनों और विद्युत उत्पादन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने विद्युत उत्पादन मशीनरी के कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर के निर्बाध संचालन के लिए कार्यरत इंजीनियरों एवं रखरखाव कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भाखड़ा बांध आधुनिक भारत के निर्माताओं की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह बांध पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को सिंचाई, पेयजल और विद्युत उत्पादन के माध्यम से निरंतर लाभ पहुंचा रहा है, जिससे कृषि और उद्योग दोनों को मजबूती मिल रही है।

राज्यपाल ने जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुनिया बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने भाखड़ा प्रबंधन बोर्ड और उसकी तकनीकी टीमों द्वारा देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में से एक के रखरखाव में निभाई जा रही प्रतिबद्धता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

इससे पूर्व राज्यपाल का बांध स्थल पर मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह एवं भाखड़ा प्रबंधन बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

दौरे के दौरान भाखड़ा प्रबंधन बोर्ड और लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000