राजस्व वसूली में सख्ती: 20 लाख बकाया पर आबकारी विभाग की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ – भारत केसरी टीवी

राजस्व वसूली में सख्ती: 20 लाख बकाया पर आबकारी विभाग की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

आबकारी व कराधान विभाग का सबसे बड़ा एक्शन, दो ट्रक भी कर दिए सेल
प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने एक डिफाल्टर शराब कारोबारी से बकाया राशि वसूलने के लिए उसकी संपत्ति को कुर्क कर नीलाम कर दिया है। एक अन्य डिफाल्टर शराब कारोबारी के दो ट्रक ही बेच दिए। पूर्व में केवल जुर्माना लगाकर छोड़े जाने की परिपाटी को तोड़ते हुए विभाग ने इस कड़े कदम से स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

यह मामला कांगड़ा के उपमंडल शाहपुर का है, जहां नगरोटा का एक शराब कांट्रैक्टर पिछले एक साल से करीब 20 लाख रुपए के भुगतान में आनाकानी कर रहा था। विभाग ने नियमानुसार कई नोटिस जारी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए कारोबारी की अटैच की गई भूमि को नीलाम कर दिया। इस नीलामी से 2 लाख 51 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है, जबकि शेष 17.5 लाख रुपए के लिए अन्य संपत्तियों की जांच जारी है।

उक्त शराब का ठेका कारोबारी ने अपनी पत्नी के नाम पर लिया था और आबंटन के समय चार कनाल 13 मरले जमीन अटैच की थी। विभाग का आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए शातिर तरीके से जमीन का बड़ा हिस्सा पति के नाम स्थानांतरित कर दिया गया और केवल 10 मरले जमीन ही पत्नी के नाम छोड़ी गई। विभाग ने इसी 10 मरले जमीन को कुर्क कर इसकी नीलामी प्रक्रिया पूरी की है। महकमे ने ठेकेदार द्वारा विभाग के साथ की गई ठगी पर सख्ती करते हुए अन्य संपत्तियों को लेकर फाइल बना दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000