राजस्व मंत्री ने रिकांग पिओ में विशेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

राजस्व मंत्री ने रिकांग पिओ में विशेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement
राजस्व मंत्री ने रिकांग पिओ में विशेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की
प्रेस विज्ञप्ति         रिकांगपिओ               13 अप्रैल, 2026
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित विशेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की और गत बैठक में दिए गए निर्देशों का अद्यतन ब्यौरा मांगा।
श्री जगत सिंह नेगी ने साडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साडा के तहत आने वाले क्षेत्र में सूखे व गीले कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित बनाएं। मंत्री ने साडा के तहत दिसम्बर, 2025 से मार्च माह तक हुए डोर-टू-डोर सेवा शुल्क की राशि व खुले में कचरा फैंकने वालों के हुए चालान से अर्जित की गई राशि का भी ब्यौरा मांगा और इसका सही इस्तेमाल करने को कहा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें, शौचालयों का रख-रखाव, रिकांग पिओ शहर की नालियों की सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कल्पा गांव के सौंदर्यकरण पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ताकि कल्पा गांव को पर्यटन की दृश्टि से विकसित किया जा सके और स्थानीय लोगों की आय में बढ़ौतरी हो सके। इसके अतिरिक्त पोवारी में ठोस कचरा प्रबंधन के रख-रखाव, सांगला में पार्किंग व्यवस्था, रिकांग पिओ में विज्ञापन लगाने, शूटिंग व ड्रोन शूटिंग पर रेट निर्धारित करने और साडा के कल्पा क्षेत्र के जंगल में कचरा फैंकने वालों पर कार्यवाही करने के लिए कैमरा लगाने जैसे अहम विशयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए और अधिकारियों को इसका पालन पूण करने के आदेश दिए गए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव, साडा अमित कल्थाईक ने किया और बैठक के विभिन्न मुद्दों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, पुलिस उपअधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला आयुर्वैद अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, अधिशाशी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ूप नेगी सहित गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
                         

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000