राजस्व मंत्री ने जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के नित्थल थाच का दौरा किया भारतीय सेना व स्थानीय ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

B.R.Sarena रिकांगपिओ 20 जून, 2025

Advertisement

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम स्थान नित्थल थाच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना व छितकुल के ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान बारे विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय पंचायत वासियों की मांग है कि भेड़ पालक व चरवाहों को सीमावर्ती स्थान नित्थल थाच तक भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए जिस पर राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व भारतीय सेना के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा कर शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्थानीय पंचायत के भेड़ पालक व चरवाहे निर्धारित सीमा तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जा सकते हैं।

Advertisement

राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धन एवं उपेक्षति वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा लोगों की मूलभूत समस्याओं का निपटान चरणबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर के दुर्गम स्थानों को संपर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य हो या जिला के विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा व नवीन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना हो हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर छितकुल ग्राम पंचायत के प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने राजस्व मंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और उनके समक्ष पंचायत वासियों की विभिन्न मांगों को रखा।

Advertisement

इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह छितकुल में टाऊन प्लैनिंग के अधिकारियों व ग्राम पंचायत छितकुल के पदाधिकारियों के साथ छितकुल पंचायत का नगरीकरण व मास्टर प्लान तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान छितकुल का समग्र विकास सुनिश्चित करने व इसे पर्यटन की दृष्टि से हर प्रकार की मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्लान पर चर्चा की गई ताकि छितकुल एक विकसित व आधुनिक पर्यटन स्थल बन सके।

सहायक नगर योजना अधिकारी प्रियंका नेगी ने उपस्थित पंचायत वासियों को नगर योजना से संबंधित बारीकियों से अवगत करवाया तथा इसका लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

इसके अलावा राजस्व मंत्री ने स्थानीय पंचायत की समस्याओं को भी सुना जिसमें लो-वोल्टेज की समस्या व महिला मंडल भवन छितकुल में अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य मांगे रखी गई तथा कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी मांगों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर नेगी, भारतीय सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल कुमार संजीत, वन मंडलाधिकारी अरविंद नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000