राजपुर-कुलथीना बंद, पहाड़ सी चुनौती… ग्रामीणों के कंधे ढो रहे एंबुलेंस का बोझ – भारत केसरी टीवी

राजपुर-कुलथीना बंद, पहाड़ सी चुनौती… ग्रामीणों के कंधे ढो रहे एंबुलेंस का बोझ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पहाड़ में रहने वाले लोगों के सामने चुनौती भी पहाड़ से कम नहीं है। भारी बरसात से गिरिपार क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी राजपुर-कुलथीना सड़क बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को जहां तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है, वहीं सामान और बीमार लोगों को सड़क तक पहुंचाने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब बीमार महिला को ग्रामीणों ने डंडे के सहारे कंधों पर सड़क तक पहुंचाया।

Advertisement

दरअसल, रविवार सुबह कुलथीना गांव की कौशल्या देवी (50) पत्नी बलबीर सिंह उल्टियां होने से बेसुध हो गई। स्थानीय निवासी देवानंद ठाकुर, सुनील कुमार, काहन सिंह, मोहन सिंह, रमेश कुमार, कुलदीप आदि ने महिला को तीन किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे पांवटा अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई माह से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है।

Advertisement

लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि इस गांव के लिए 2017-18 में विधायक निधि से वैकल्पिक मार्ग बनाकर सड़क सुविधा दी गई थी। इसके अलावा इसी गांव के लिए अन्य जगह से लोक निर्माण विभाग की ओर से नाबार्ड के माध्यम से 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वह भी अभी अधूरा है। लिहाजा, अभी ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन कर रहे हैं। लेकिन यह भी लबे समय से बंद पड़ा है।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि भारी बरसात के कारण रास्ता बंद है। जल्द इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा। गांव को दूसरी ओर से भी सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। एसडीएम पांवटा साहिब गुरजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक वीडियो महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले जाते समय देखी गई है। उन्होंने कहा कि मार्ग पंचायत के अधीन है। इसकी बहाली के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

भारी बरसात से गिरिपार क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी राजपुर-कुलथीना सड़क बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को जहां तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000