*सुखु ने कहा ऑल्टो का मजाक उड़ाने वालों को 2027 में दिखाएंगे, 52 सीटें जीत वोल्वो में आएंगे* – भारत केसरी टीवी

*सुखु ने कहा ऑल्टो का मजाक उड़ाने वालों को 2027 में दिखाएंगे, 52 सीटें जीत वोल्वो में आएंगे*

मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार को खूब खरी-खरी सुनाई। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा भी कर दिया। मंच से मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जब सीएम बना तो पूर्व सरकार ने जनता पर 75 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ा था, जिसके चुकाने के लिए हमें कर्जा लेना पड़ रहा है।
श्री सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर कहा कि डबल इंजन की सरकार थी, तो इतना कर्ज क्यों लेना पड़ा। यही नहीं, छठे वेतन आयोग का 10 हजार करोड़ का एरियर भी हमारी सरकार पर छोड़ दिया, लेकिन मौजूदा सरकार ने आर्थिक चुनौति का डटकर सामना किया। आपदा के दो साल बाद 2 हजार करोड़ रुपए केंद्र से मंजूर हुए। केंद्र हमारे हाथ बांधने की कोशिश कर रहा है। हमारी सरकार ने हर आपदा प्रभावित को बसाने का काम किया है, जिसके लिए प्रभावितों के लिए नियम और कानून बदले। भाजपा ने चुने हुए विधायकों को खरीदने तक की कोशिश की। जयराम ठाकुर ने मेरी ऑल्टो गाड़ी का मजाक उड़ाया, लेकिन 2027 के चुनाव में 52 सीटें जीतकर हम वोल्वो में विधानसभा आएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। जो लोग देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वे आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000