रसोई गैस संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर – भारत केसरी टीवी

रसोई गैस संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*रसोई गैस संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पीएनजी कनेक्शन है, तो LPG सिलेंडर नहीं*

Advertisement

 

Advertisement

 

केंद्र सरकार ने रसोई गैस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक नया निर्देश जारी किया है जिसके अनुसार जिन इलाकों में पाइप्ड नैचुरल गैस यानी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां अगर लोग एलपीजी सिलेंडर से पीएनजी पर शिफ्ट नहीं करते हैं, तो उनकी एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश में गैस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया गया है।पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे देश में इसकी कमी देखने को मिल रही है।

 

ऐसे में सरकार अब लोगों को पीएनजी अपनाने के लिए कह रही है, जो पाइप के जरिए सीधे घर तक लगातार मिलती है और सिलेंडर बुक करने की झंझट भी खत्म कर देती है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम के मुताबिक, अगर किसी घर में पीएनजी उपलब्ध होने के बावजूद तीन महीने के भीतर कनेक्शन नहीं लिया जाता है, तो एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है।सरकार का असली उद्देश्य क्या है?सरकार के इस फैसले के पीछे मुख्य उद्देश्य गैस सप्लाई सिस्टम को ज्यादा संतुलित और मजबूत बनाना है। जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा पहले से उपलब्ध है, वहां एलपीजी के उपयोग को कम करके उस गैस को उन क्षेत्रों तक पहुंचाना है जहां अभी पाइपलाइन नेटवर्क नहीं है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000