यह चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार राजनेता मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है : भारद्वाज* – भारत केसरी टीवी

यह चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार राजनेता मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है : भारद्वाज*

*शिमला धर्मशाला ब्यूरो सुभाष शर्मा 16/05/24

Advertisement

*370 निरस्त होने के बाद कश्मीर में शांति*

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की पीओके भारत का हिस्सा है, हम वापस लेकर रहेंगे। 370 निरस्त होने के बाद कश्मीर में शांति है, पाक के कब्जे वाला कश्मीर अब आजादी के नारों और विरोध प्रदर्शनों से गूंज रहा। यह चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार राजनेता मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है। राजीव भारद्वाज ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए साफ-साफ कहा है कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में शांति लौट आई है, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर अब आजादी के नारों और विरोध प्रदर्शनों से गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर में शांति लौट आई है, लेकिन अब हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विरोध प्रदर्शन देख रहे हैं। पहले आजादी के नारे जगह जगह सुनाई देते थे, अब वही नारे पीओके में सुनाई देते हैं। पहले वहां पत्थर फेंके जाते थे अब पीओके में पथराव हो रहा है। पीओके पर कब्जे की मांग का समर्थन नहीं करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर जैसे कांग्रेस नेता कहते हैं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि उनके पास परमाणु बम है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है। हम इसे लेकर रहेंगे। राजीव ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार राजनेता नरेंद्र मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी के वर्षों मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री होने के बावजूद कभी भी उनके खिलाफ एक पैसे के भ्रष्टाचार भी आरोप नहीं लगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000