मोदी सरकार के 11 साल, उपलब्धि भरे और बेमिसाल : संजय प्रधानमंत्री ने न केवल 140 करोड़ जिंदगियों को बचाया बल्कि 118 देशों को वैक्सीन देकर दुनिया को भी बचाया मोदी के आवाहन पर दुनिया के 175 देशो ने 21 जून को योग दिवस के रूप में स्वीकार किया – भारत केसरी टीवी

मोदी सरकार के 11 साल, उपलब्धि भरे और बेमिसाल : संजय प्रधानमंत्री ने न केवल 140 करोड़ जिंदगियों को बचाया बल्कि 118 देशों को वैक्सीन देकर दुनिया को भी बचाया मोदी के आवाहन पर दुनिया के 175 देशो ने 21 जून को योग दिवस के रूप में स्वीकार किया

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 10/06/25

Advertisement

पिछले वर्ष हमने रक्षा क्षेत्र में लगभग 23500 करोड़ रू0 का निर्यात किया। हम दुनिया के 92 देशों को अस्त्र-शस्त्र दे रहे हैं

Advertisement

शिमला, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज शिमला में केन्द्र की मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रैस वार्ता को सम्बोधित किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड से आता हूं। जहां हम 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते थे आज सारा देश भगवान बिरसा मंुडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। प्रधानमंत्री जब लाल किले की प्राचीर से संबोधन करते हैं तो भगवान बिरसा मंुडा को याद कर उनकी प्रेरणा की बात बताते हैं। उन्होनें कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर सम्मान की नजर से देखती है, भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। आज का भारत नया भारत है जो न किसी से डरता है, न झुकता है, न नजर चुराता है और न किसी के आगे हाथ फैलाता है। दुनिया में जब कोरोना आया और दुनिया ने वैक्सीन ईजाद की, हमने भी एक नहीं दो-दो वैक्सीन ईजाद की तो कांग्रेस पार्टी ने मजाक उड़ाया। प्रधानमंत्री ने न केवल 140 करोड़ जिंदगियों को बचाया बल्कि 118 देशों को वैक्सीन देकर दुनिया को भी बचाया। दुनिया में लूटपाट की घटनाएं देखने को मिली लेकिन हिन्दुस्तान में एक पान की दुकान तक नहीं लूटी गई।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी के आवाहन पर दुनिया के 175 देशो ने 21 जून को योग दिवस के रूप में स्वीकार किया। मोदी जी ने मोटे अनाज के उपयोग की बात कही, पूरी दुनिया ने मोटा अनाज खाना शुरू कर दिया जिससे हमारे छोटे किसानो को लाभ मिला। उन्होनें कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि भारत जी-20 सम्मेलन का इतना शानदार आयोजन करेगा लेकिन मोदी सरकार ने जिस सफलतापूर्वक जी-20 सम्मेलन सम्पन्न करवाया, उसका लोहा पूरी दुनिया ने माना। उन्होनें कहा कि युक्रेन-रशिया का जब युद्ध शुरू हुआ तो हमने 23 हजार छात्रों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और 28 देशों के छात्र हमारा तिरंगा झंडा हाथ में लेकर वहां से सुरक्षित बाहर निकले। आॅपरेशन कावेरी के तहत 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापिस लाया गया। उन्होनें कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना के बाद देश बदला चाहता था और हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार की पावन भूमि से कहा था कि इस घटना को अंजाम देने वालों को मिट्टी में मिला देंगे और ऐसा करके भी दिखाया। यह दुनिया में पहली बार हुआ किसी परमाणु हथियार वाले देश पर इतना बड़ा मिल्ट्री आॅपरेशन हुआ। हमारी पराक्रमी सेना ने 23 मिनट के अंदर आतंकवादियों को नेस्तोनाबूत कर दिया उनके 11 एयर बेसिस को तबाह कर दिया।
संयज सेठ ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओं के मोदी सरकार के मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह मंत्र देश की बेटियों का हौंसला बढ़ा रहा है। आज देश की बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही है, देश की सीमाओं की 24 घंटे रक्षा कर रही है। उन्होनें कहा कि अभी कुछ दिन पहले 2 बेटियां लेफ्टिनेंट कमांडर दिलीना और लेफ्टिनंेट कमांडर रूपा दुनिया के समुद्र का 43 हजार कि.मी. का चक्कर लगाकर गोवा पहुंची है। हमारे देश के 10 एनसीसी कैडेट्स जिसमें 5 भाई और 5 बहने थी, ने मात्र तीन दिन में एवरेस्ट को फतेह कर कमाल कर दिखाया।
रक्षा राज्य मंत्री ने आगे कहा कि हमारा वित्त वर्ष 2025-26 का रक्षा बजट 2 लाख 81 हजार करोड़ रू0 है जो 2013-14 में लगभग 2 लाख 53 हजार करोड़ था। उन्होनें कहा कि पहले भारत को आयतक देश के रूप में जाना जाता था, हमारे पास न बुलेट प्रुफ जैकेट्स थी, न बूट थे लेकिन अब हमारी सेनाएं पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुकी है। अब हम आयतक से निर्यातक देश बन चुके हैं। पिछले वर्ष हमने रक्षा क्षेत्र में लगभग 23500 करोड़ रू0 का निर्यात किया। हम दुनिया के 92 देशों को अस्त्र-शस्त्र दे रहे हैं। इस बार का हमारा रक्षा निर्यात का लक्ष्य 50 हजार करोड़ रू0 का है और 2029 तक हमने 3 लाख करोड़ रू0 के रक्षा निर्यात का लक्ष्य तय किया है। उन्होनें कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हम दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार का यह 11 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि हम 2047 तक मोदी जी के संकिल्पत विचार के साथ विकसित राष्ट्र के लक्ष्य का प्राप्त करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000