मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा-कुलदीप सिंह पठानिया मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान – भारत केसरी टीवी

मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा-कुलदीप सिंह पठानिया मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान

चंबा, (चुवाड़ी) 25 मई

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात क्षेत्र के प्रमुख कस्बे लाहडू के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित छिन्ज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में मेलों, उत्सवों और त्योहारों को समृद्ध लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक दमखम एवं नशे से दूर रहने तथा खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होने का भी अवसर मिलता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं और नशा जैसे सामाजिक अभिशाप से दूर रहें।

Advertisement

कुलदीप सिंह पठानिया ने साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराएं अत्यन्त समृद्ध हैं। प्रदेश में अनेक मेले एवं त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की जीवंत छवि भी देखने को मिलती है।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपए की धन राशि देने की घोषणा की । उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति ने शॉल व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया।

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति व सदस्य राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चम्बियाल, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000