काँगड़ा नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के गुरदासपुर और जीरकपुर से दबोचे 2 उद्घोषित अपराधी – भारत केसरी टीवी

काँगड़ा नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के गुरदासपुर और जीरकपुर से दबोचे 2 उद्घोषित अपराधी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

 

जिला पुलिस नूरपुर ने अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पीओ सैल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को पंजाब के अलग-अलग इलाकों से दबोचा है।

पहले मामले में पीओ सैल की टीम ने पंजाब के जिला गुरदासपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने करन महाजन निवासी गांव व डाकघर दौरंगाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करन के विरुद्ध थाना डमटाल में आईपीसी की धारा 279, 337, 338 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 187 के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था

दूसरे मामले में पुलिस टीम ने नाभा (जीरकपुर), पंजाब से सरवन अली (34) निवासी गांव जुगियाल, तहसील धारकलां (पठानकोट) को गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवन अली के खिलाफ नूरपुर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 451, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज था। यह अभियुक्त भी न्यायालय द्वारा भगाैड़ा घोषित किया गया था।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें आगामी कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस फरार चल रहे अपराधियों की तलाश कर रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000