मुख्यमंत्री 04 मार्च को रिज से करेंगे एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री 04 मार्च को रिज से करेंगे एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 03 मार्च 2024

Advertisement

शिमला 03 मार्च –
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 04 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान से एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का शुभारम्भ करेंगे।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पनदोआ में सतलुज नदी पर 04 से 09 मार्च 2024 तक किया जा रहा है जिसमें लगभग 20 टीम के 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में सुरक्षा और बचाव प्रोटोकॉल का ध्यान भारतीय सेना द्वारा रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन से प्रदेश में विशेषकर जिला शिमला में साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000