मुख्यमंत्री ने होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए आगामी दस दिनों के भीतर एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाए। साथ ही, सभी विभागों के लिए उपयोगकर्ता अनुकूल ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने हेतु सक्षम सॉफ्टवेयर फर्मों की सेवाएं प्राप्त करने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अतिथि गृहों तथा विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी प्रकार के भुगतान, जिसमें भोजन बिलों का भुगतान भी शामिल है, ऑनलाइन माध्यम से ही सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने एशियाई विकास बैंक (ADB) और पर्यटन विकास बोर्ड की परियोजनाओं के लिए प्रोजेक्ट डिज़ाइन तैयार करने हेतु पेशेवर आर्किटेक्ट्स को पैनल में शामिल करने और इसके लिए विज्ञापन दस दिनों के भीतर जारी करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग के संवर्धन में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा नहीं होनी चाहिए और प्रक्रियाओं को अधिक सरल बनाया जाए ताकि व्यवसाय करने में आसानी हो सके।

श्री सुक्खू ने पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद (TIPC) के प्रस्तावित नियमों में कुछ संशोधन करने के सुझाव भी दिए, जिन पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माणाधीन होटल भी TIPC के अंतर्गत शामिल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने घाटे में चल रही एचपीटीडीसी इकाइयों के संचालन और रखरखाव की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000