सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा – भारत केसरी टीवी

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 02/05/25

Advertisement

कि कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक देश की सत्ता पर राज किया और जातिगत जनगणना भी करवाई, वो आज नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाने वाली जातिगत जनगणना को अपने खाते में दर्ज करके झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग की हिमायती होती तो आजादी के तुरंत बाद से ही हर 10 साल बाद जातिगत जनगणना होती परन्तु ऐसा नहीं हुआ। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही अनुसूचित जातियों, जनजातियों को केवल और केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। कांग्रेस पार्टी उनके विकास, उनके उत्थान के प्रति न पहले कभी गंभीर थी और न आज गंभीर है। कांग्रेस के नेताओं का यह बयान कि संविधान की रक्षा के लिए वो लोग घर-घर जाएंगे, यह भी 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कांग्रेस की विभिन्न सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए राजनैतिक हित साधन के लिए 75 बार बदला। वो लोग जिन्होनें संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया, लज्जित किया वे लोग संविधान की रक्षा की बात करेंगे तो हास्यास्पद होगा।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि संविधान की शक्तियों को तात्कालिन कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने हाथ में ले लिया और तानाशाह बन बैठी। डेढ़ लाख के लगभग देश भक्तों को जेल की काल कोठरी के पीछे धकेल दिया और देश पर आपातकाल थोप दिया। वो लोग आज संविधान को बचाने की बात केवल जनता को भटकाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की दुश्मन है जिसने धारा 356 का दुरूपयोग करके 88 बार प्रदेश की चुनी हुई सरकारो को तोड़ा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000