मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण फार्म लांच किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां विधायकों की प्राथमिकता बैठक के दौरान राज्य में प्राकृतिक खेती में किसानों के नामांकन के लिए सरलीकृत पंजीकरण फार्म लांच किया। उन्होंने कहा कि किसान इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक किसान अब इस फार्म को भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते हैं। पंजीकरण फार्म में किसानों की भूमि, उगाई जाने वाली फसलों, उनके द्वारा रखे जाने वाले पशुओं की नस्ल और प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण से संबंधित कुछ अन्य विवरण होंगे। यह फार्म राज्य की सभी पंचायतों में किसानों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा मिलेगा।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 1508 किसानों से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 398.976 मीट्रिक टन प्राकृतिक रूप से उगाई गई मक्का खरीदी है, जो देश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) है। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं की खरीद के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम एमएसपी पर इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्के के आटे के एक किलोग्राम और पांच किलोग्राम के पैकेट ‘हिम भोग’ ब्रांड नाम से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी, 2025 तक 1054 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 38.225 मीट्रिक टन मक्के का आटा और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की थोक इकाइयों के माध्यम से 73.52 मीट्रिक टन बेचा गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि एटीएमए स्टाफ किसानों द्वारा खेत में भरे गए फॉर्म का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि फॉर्म को पीके3वाई के सीटारा-एनएफ (प्राकृतिक खेती के कृषि संसाधन विश्लेषण का प्रमाणित मूल्यांकन उपकरण) पोर्टल से जोड़ा जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,

आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000