मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठित दैनिक के 20वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की, 2032 तक समृद्ध हिमाचल का संकल्प दोहराया – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठित दैनिक के 20वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की, 2032 तक समृद्ध हिमाचल का संकल्प दोहराया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

चंडीगढ़ में शनिवार सायं आयोजित एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रकाशन समूह को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता का प्रकाशस्तंभ बना रहेगा। समाचार पत्र के प्रबंधन और कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के मिशन के तहत वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्रों में संरचनात्मक विकास एवं नवाचारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

पर्यावरणीय दृष्टि से हिमाचल की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य उत्तर भारत के लिए स्वच्छ वायु और प्रचुर जल संसाधनों का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने इन अमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए हरित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन और भू-तापीय ऊर्जा जैसे भविष्य उन्मुख समाधानों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने हाल ही में आइसलैंड के साथ राज्य में भू-तापीय ऊर्जा की संभावनाओं के दोहन हेतु हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) का भी उल्लेख किया।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियां पारंपरिक राजस्व सृजन के अवसरों को सीमित करती हैं, ऐसे में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) जैसे केंद्रीय सहयोग राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में इस अनुदान को समाप्त करने का निर्णय राज्य के हितों के लिए एक बड़ा झटका है। इसके बावजूद और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग के अभाव में भी राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अधिकतम रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है तथा जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित भी किया। समारोह का समापन आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, कालका से विधायक शक्ति राणा शर्मा तथा दैनिक समाचार पत्र के चेयरमैन विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000