मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का हालचाल जाना – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का हालचाल जाना

शिमला, 15 मार्च 2025

Advertisement

भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचे और वहां इलाजरत पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जाना। बंबर ठाकुर को शुक्रवार को बिलासपुर में गोली लगने से चोटें आई थीं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर उन्हें बेहतर इलाज दे रहे हैं और अब वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और पुलिस को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने रातभर में छापेमारी कर इस घटना से जुड़े कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में श्री सुक्खू ने कहा, “विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें सरकार के साथ सहयोग भी करना चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश में नशा माफिया को फलने-फूलने की अनुमति कैसे मिली? हमारी सरकार की गंभीर कोशिशों के चलते नशे से जुड़े मामलों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। हाल ही में मैंने नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और हमारी सरकार संगठित अपराधों व नशा तस्करी पर सख्ती के लिए बजट सत्र में नए विधेयक लाने जा रही है।”

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विधायक हरीश जनार्था भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000