मुख्यमंत्री ने नाचन विस क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने नाचन विस क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया

शिमला मदन शर्मा 10 जुलाई, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव बगा, स्यांज और पंगल्यूर का दौरा किया। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का जायजा लेते हुए उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गांवों में पहुंचकर स्वयं स्थिति की गंभीरता को देखा और जनहानि व संपत्ति के नुकसान की जानकारी ली। पीड़ितों की हालत देखकर वे भावुक हो गए और मार्ग में कई स्थानों पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisement

श्री सुक्खू ने कहा कि आपदा का दायरा बहुत बड़ा है, लेकिन राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत पहुंचाने और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बगा गांव में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पंगल्यूर गांव में नौ लोग बाढ़ की चपेट में आ गए, जिनमें से चार के शव बरामद किए जा चुके हैं और शेष पांच की तलाश जारी है। बगा गांव के निवासियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारी भूस्खलन के चलते घरों और मवेशियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को घर, गौशालाओं, गाय, बकरी और अन्य पशुओं के नुकसान की पूर्ण भरपाई देने का आश्वासन दिया। साथ ही, जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के लिए रहने और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता चेत राम, चंदरशेखर रड्डे, विजय पाल सिंह, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलरिया, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाज सिंह कौशल, पवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000