मुख्यमंत्री ने एचपी स्टेट कॉप बैंक को ग्राहकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति बनाने के निर्देश दिए – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने एचपी स्टेट कॉप बैंक को ग्राहकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति बनाने के निर्देश दिए

शिमला मदन शर्मा  11 जनवरी, 2024

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति बनाने के निर्देश दिए। आज ओक ओवर में बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम और प्रबंध निदेशक श्रवण मंटा के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बैंक को एक व्यापक ओटीएस नीति विकसित करने के लिए नाबार्ड और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बैंक से जुड़े हजारों किसानों, बागवानों और अन्य कर्जदारों को पर्याप्त सहायता प्रदान करना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओटीएस नीति बैंक के उधारकर्ताओं को रियायती दर पर अपने बकाया का निपटान करने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकेगा और सफल निपटान के बाद उनके क्रेडिट स्कोर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बैंक को भी लाभ होगा क्योंकि इससे गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की वसूली और लंबे समय से लंबित ऋणों को कम करने में सुविधा होगी जिससे बैंक के समग्र वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Advertisement

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक को भी अपने उपभोक्ताओं के हित में ओटीएस नीति विकसित करने और लागू करने के लिए इसी तरह के निर्देश जारी किए जाएंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000