मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम – भारत केसरी टीवी

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Advertisement

धर्मशाला:( बानी अरोड़ा)
दिनांक: 05/07/2024

कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मिशन शक्ति के तहत सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन व उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केन्द्र द्वारा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कानूनी सलाहकार वन स्टॉप सेन्टर कांगड़ा के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000