मिडल ईस्ट जंग का असर: कई देशों ने बंद किए एयरस्पेस, भारत ने एयरलाइंस को दिए सख्त निर्देश – भारत केसरी टीवी

मिडल ईस्ट जंग का असर: कई देशों ने बंद किए एयरस्पेस, भारत ने एयरलाइंस को दिए सख्त निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

युद्ध ने रोकी उड़ानें जंग के बीच कई देशों ने बंद किए एयरस्पेस, केंद्र के भी एयरलाइंस को सख्त निर्देश

Advertisement

 

Advertisement

इंडिगो-एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

मिडल ईस्ट में जंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में इराक ने आने-जाने वाली सभी उड़ाने रद्द करने के साथ अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं इजरायल ने सभी सिविलियन विमानें रद्द कर दी हैं और अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। वहीं सीरिया ने आंशिक तौर पर अपना एयरस्पेस बंद किया। मिडिल ईस्ट में बदलते हालात और अंतरराष्ट्रीय हवाई संचालन पर संभावित असर को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की व्यापक समीक्षा की। शनिवार को की गई समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुरक्षा, उड़ानों की निरंतरता और रियल-टाइम कॉर्डिनेशन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

क्षेत्र के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) को देखते हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालकों को लगातार एयरस्पेस एडवाइजरी और मार्ग प्रतिबंधों की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि आवश्यकता पडऩे पर वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्थापित आपात योजना के अनुरूप फ्लाइटों का समय पर रीरूटिंग या डायवर्जन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही इंडिगो और एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे उपभोक्ता और कू्र की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000