मानसून से निपटने के लिए PWD पूरी तरह तैयार: 15,500 कर्मचारी और 1,156 मशीनें तैनात, सड़क बहाली होगी तेज – भारत केसरी टीवी

मानसून से निपटने के लिए PWD पूरी तरह तैयार: 15,500 कर्मचारी और 1,156 मशीनें तैनात, सड़क बहाली होगी तेज

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर आगामी मानसून सीजन को लेकर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्यभर में सड़क संपर्क बहाल करने के लिए 11,137 बेलदार और 4,228 मल्टी-टास्क वर्कर, यानी कुल लगभग 15,500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा 1,156 सरकारी और निजी मशीनें, जिनमें JCB, बुलडोजर, रोबोटिक उपकरण और टिप्पर शामिल हैं, को चौबीसों घंटे सड़क बहाली के लिए रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए छह बेली ब्रिज भी उपलब्ध रखे गए हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनरी, बेली ब्रिज और निर्माण सामग्री को संवेदनशील स्थानों पर पहले से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त निजी मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए अग्रिम टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

उन्होंने बताया कि मानसून शुरू होने से पहले विभाग ने 155.95 किलोमीटर सड़कों की री-सरफेसिंग, 924.94 किलोमीटर पर पैचवर्क, 8,893.58 किलोमीटर सड़क किनारे नालियों की सफाई तथा 9,414 किलोमीटर सड़कों पर पुलियों (कल्वर्ट) की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है।

मंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान भी नालियों और पुलियों की नियमित सफाई जारी रखी जाए ताकि जलभराव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

उन्होंने अस्पतालों, पुलिस थानों, शिक्षण संस्थानों, अग्निशमन केंद्रों, पंपिंग स्टेशनों और बिजली प्रतिष्ठानों तक सड़क संपर्क हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही भूस्खलन संभावित सड़कों, पुलों और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा।

विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूस्खलन, बादल फटने या बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी फोटो और वीडियो सहित तुरंत राजस्व विभाग को भेजी जाए ताकि सही आकलन किया जा सके। उन्होंने मानसून के दौरान त्वरित राहत एवं सड़क बहाली सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000