मानवता की सेवा को समर्पित मां शूलिनी प्रसादम सेवा समिति सोलन ने धूमधाम से मनाया अपना 8 वां स्थापना दिवस – भारत केसरी टीवी

मानवता की सेवा को समर्पित मां शूलिनी प्रसादम सेवा समिति सोलन ने धूमधाम से मनाया अपना 8 वां स्थापना दिवस

👉 मानव सेवा से बड़ी दूसरी कोई सेवा नही
👉 तीमारदारों को दिया जा रहा है निशुल्क भोजन
👉 नये जुड़े सदस्यों ने अपने उदगार किए व्यक्त
विस्तृत रिपोर्ट
सोलन :- गत आठ वर्षों से क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों के तीमारदारों में निरंतर सेवाभाव से निशुल्क भोजन वितरित कर रही मां शूलिनी प्रसादम सेवा समिति ने अपना आठवां स्थापना दिवस होटल पैरागॉन में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की प्रधान श्री मती आशा पठानिया ने की। इस मौके पर अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के प्रधान प्रो आरके पठानिया, समिति के पूर्व प्रधान राजेश ठाकुर व सतीश बंसल, हिप्र शिक्षा विभाग से सेवानिवृत निदेशक श्याम सुंदर दास,समिति के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष केएल शर्मा व सह सचिव श्री मती मीना सिंधल, राधा मित्तल, सत्य प्रकाश भारद्वाज, सुनील दत्त शर्मा, अनिल बत्रा, बीडी शर्मा, सुशील सतेजा, वीएस जगोत्रा, रामकृष्ण वालिया, सरिता बत्रा, दिनेश पंत,अजय शर्मा, मनोज वालिया, बृजमोहन शर्मा, नीतीश बंसल, पृथ्वी चंद सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisement

इस मौके पर श्रीमती आशा पठानिया ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और समिति के इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग देने के लिए लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले आठ वर्षों से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को प्रसाद के रुप में तीनों समय भोजन उपलब्ध करवाने में सफल रही है और यह सब लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। श्री मती पठानिया ने बताया कि 15 अगस्त 2018 को सोलन शहर के चुनिंदा प्रबद्धजनों के मन में एक विचार आया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचाराधीन रोगियों के तीमारदार काफी कष्ट में रहते हैं। रोगियों के तीमारदारों को यदि सेवाभाव से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाए तो उनके कष्ट को कम करने में हम भागीदार बन सकते हैं। इस विचार को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा सेवा समिति व मां शूलिनी प्रसादम सेवा समिति अस्तित्व में आई और दोनों संस्थाओं ने मिलकर मरीजों के तीमारदारों को तीनों समय भोजन मुहैय्या कराने का बीड़ा उठाया।
इस मौके पर प्रो आरके पठानिया ने कहा कि वर्तमान में पैसा हर किसी के पास है, लेकिन निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए किसी के पास समय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब सेवा का यह प्रकल्प शुरु किया गया तो चुनौती बहुत बड़ी थी, लेकिन दानी सज्जनों की तरफ से मिले निरंतर सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में गत आठ वर्षों से रोगियों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीन समय का निशुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी जैसे भयंकर कालखंड के दौरान राह में कुछ बाधाएं जरूर आई, लेकिन प्रसाद सेवा नहीं रुकी। प्रो. पठानिया ने कहा कि अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता, लेकिन समाज के सभी वर्गों के सहयोग से मानव सेवा का यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि पिछले आठ वर्षों में क्षेत्रीय अस्पताल में अपने परिजन का उपचार करवाने आने वाले तीमारदारों को एक भी दिन भूखे नहीं सोना पड़ा है।
इस मौके पर समिति के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला जबकि कोषाध्यक्ष केएल शर्मा ने संस्था के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके अलावा समिति के सदस्यों राजेश ठाकुर, सतीश बंसल, समीर गर्ग,चन्द्रकला सूद, अजय शर्मा, अजय सूद, डा अनिल सूद, विनय शर्मा सहित अनेक नये सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर आभा पंत, नेहा सिंह, कनिका सूद, डा श्याम सुंदर, मधुरिमा सूद, राजिन्द्र प्रसाद सूद, वीना डोगरा व अनिल सूद ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीना सिंधल ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000