महिला शिक्षक ने बच्चे को झाड़ी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित – भारत केसरी टीवी

महिला शिक्षक ने बच्चे को झाड़ी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में महिला शिक्षक ने एक छात्र की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई कर दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने महिला शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना करीब चार महीने पुरानी बताई जा रही है। पिटाई का वीडियो जुलाई में अध्यापिका ने खुद अपने मोबाइल से बनाया।

Advertisement

वीडियो में दिखाई दे रहा कि महिला शिक्षक बिना कमीज के खड़े बच्चे की कटीली झाड़ी से पिटाई कर रही है। साथ ही बच्चे से पैंट उतारने को भी कह रही है। लेकिन बच्चा रोते हुए माफी मांग रहा है। वीडियो में कुर्सी पर बैठा व्यक्ति छात्र का पिता बताया जा रहा है, जो नेपाली मूल का मजदूर है। यह भी बताया जा रहा कि महिला शिक्षक ने कोई शरारत करने के बाद बच्चे की इस तरह से पिटाई की।

Advertisement

करीब दो दिन पहले यह वीडियो शिक्षक के व्हाट्सएप नंबर से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। जांच के बाद मुख्य शिक्षक पद पर तैनात रीना राठौर के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से जारी निलंबन आदेश में लिखा है कि इस कृत्य से बच्चों के निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और सरकार के निर्देशों का उल्लंघन हुआ है।

रीना राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस दौरान उनका मुख्यालय खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय, सराहन (शिमला) रहेगा। उन्हें वहां से बिना पूर्व अनुमति के बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। गौर हो कि कुछ दिन पहले इसी शिक्षा खंड के एक स्कूल के शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल आने पर निलंबित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी रोहड़ू यशवंत खिमटा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद उन्होंने स्वयं विद्यालय में जाकर इस विषय में मुख्य अध्यापिका से जानकारी ली है। मामले की जांच के बाद इसकी रिपार्ट एसडीएम रोहड़ू, उप शिक्षा निदेशक और शिक्षा निदेशक को भेज दी है।

#ShimlaTeacherSuspended #ChildAbuseInSchool #EducationDeptAction #RohruIncident #HimachalNews #StudentRights #ZeroTolerance #ChildProtection

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000