मनाली में मार्च की बर्फबारी से बढ़ी रौनक, सैलानियों की उमड़ी भीड़, अटल टनल से आवागमन सुचारू – भारत केसरी टीवी

मनाली में मार्च की बर्फबारी से बढ़ी रौनक, सैलानियों की उमड़ी भीड़, अटल टनल से आवागमन सुचारू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मनाली में बर्फ ने फिर बुलाए सैलानी, मार्च में ताजा हिमपात से बढ़ी रौनक, पर्यटकों के लिए अटल टनल बहाल

Advertisement

मार्च महीने की ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर मनाली व लाहुल-स्पीति की वादियों को सैलानियों के लिए स्वर्ग बना दिया है। जैसे ही पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी वैसे ही देशभर से पर्यटकों का रुख कुल्लू-मनाली की ओर बढऩे लगा है। ठंडी हवाओं, बर्फ से ढकी चोटियों और सुहावने मौसम ने पर्यटन को नई रफ्तार दे दी है। ऐसे में पर्यटन नगरी मनाली में मार्च महीने की बर्फबारी ने एक बार फिर सैलानियों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही कुल्लू-मनाली घाटी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही घाटी में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। मार्च में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। मार्च में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

82 हजार गाडिय़ों ने पार किया ग्रीन टैक्स बैरियर

वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च के बीच ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली से करीब 93 हजार पर्यटकों के वाहन गुजरे थे। जबकि इस साल अब तक लगभग 82 हजार वाहन घाटी में प्रवेश कर चुके हैं। वर्ष 2025 में जनवरी माह में 36845 वाहनों ने ग्रीन टैक्स बैरियर पार किया। फरवरी में 22048 वाहनों ने, मार्च में 34101 वाहन गुजरे। वर्ष 2026 में जनवरी में सैलानियों के 38442 वाहन ग्रीन टैक्स से क्रास होते हुए मनाली पहुंचे, जिसमें फरवरी माह में 18308 वाहन और अभी मार्च 18 तक 19527 वाहन गुजर चुके है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000