सबको कर दिया खुश ,बजट 2025: आयकर में बड़ी राहत, कृषि और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – भारत केसरी टीवी

सबको कर दिया खुश ,बजट 2025: आयकर में बड़ी राहत, कृषि और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया, जिसमें आयकर, कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस बजट से हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश को लाभ मिलेगा।

Advertisement

आयकरदाताओं के लिए राहत

Advertisement

इस वर्ष के बजट में आयकर स्लैब में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। वेतनभोगी करदाताओं के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने पर 12.75 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री होगी।

Advertisement

वित्त मंत्री ने बताया कि 12 लाख रुपये तक की कर योग्य आय वाले करदाताओं को 80,000 रुपये की राहत मिलेगी। इसी तरह:

Advertisement

18 लाख रुपये तक की कर योग्य आय पर 70,000 रुपये की राहत

25 लाख रुपये तक की कर योग्य आय पर 1.10 लाख रुपये की राहत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस छूट की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दी गई है।

नया आयकर स्लैब:

कृषि क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन

सरकार ने 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए अल्पकालिक ऋण सुविधा की घोषणा की है। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के अंतर्गत ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए पूर्वी भारत में निष्क्रिय पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को पुनः चालू किया गया है।

असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला एक नया संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

फल, सब्जी और श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और सहकारी समितियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत ऐसे 100 जिलों को चुना जाएगा जहां कृषि उत्पादकता कम है और वहां विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

अन्य प्रमुख घोषणाएं

1. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

2. स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई।

3. राज्य सरकारों के साथ मिलकर फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह बजट मध्यम वर्ग, किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000