मकलोडगंज फोरलेन का रास्ता साफ, हिमाचल के दो नेशनल हाईवे NHAI के अधीन – भारत केसरी टीवी

मकलोडगंज फोरलेन का रास्ता साफ, हिमाचल के दो नेशनल हाईवे NHAI के अधीन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दलाईलामा की नगरी Mcleodganj तक फोरलेन का रास्ता साफ, हिमाचल के दो NH अब NHAI के अधीन

Advertisement

हिमाचल के लिटिल ल्हासा के नाम से मशहूर दलाईलामा की नगरी मकलोडग़ंज तक फोरलेन का रास्ता साफ हो गया है। सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश के दो नेशनल हाईवे को एनएचएआई के अधीन लाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस फेहरिस्त में एनएच-503 और 907 के भाग शामिल है। एनएच-503 के दो भागों को एनएचएआई के अधीन लाया गया है। इनमें पंजाब/हिमाचल बॉर्डर से ऊना- अंब-मुबारिकपुर से रानीताल तक एनएच का 99 किलोमीटर का भाग शामिल है। इसके अलावा मटौर-धर्मशाला-मकलोडगंज तक के 22 किलोमीटर हिस्से को भी केंद्र सरकार ने एनएचएआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

Advertisement

इसी तरह एनएच-907 का पांवटा साहिब के पास एनएच-7 से लेकर हिमाचल-पंजाब सीमा तक आने वाला पूरा हिस्सा भी एनएचएआई को सौंप दिया गया है। अब इन सडक़ों के निर्माण, उन्नयन और रखरखाव का काम एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। अहम है कि केंद्र सरकार ने रानीताल से अंब-ऊना-मैहतपुर के हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वहीं, अब मटौर से धर्मशाला-मकलोडग़ंज तक के हिस्से को भी एनएचएआई के अधीन लाने से भविष्य में पर्यटन नगरी तक फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हिमाचल में पर्यटन और व्यापार के लिहाज से ये मार्ग काफी महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000