मंदिर के दान पात्र से चोरी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंदिर के दान पात्र से चोरी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

कसौली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

दिनांक 05 सितंबर 2025 को चामियां निवासी नरेश कुमार ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई कि 04 सितंबर 2025 को वह और लक्ष्मी दत्त धारावाला देव मंदिर, चामियां में सफाई व पूजा-पाठ करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर में सफाई करते समय उन्होंने पाया कि मंदिर के दान पात्र (गले) के साथ छेड़छाड़ हुई है। जब गले को चेक किया गया तो उसमें से करीब 9,000 रुपये की नकदी गायब मिली।

Advertisement

मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दो अज्ञात व्यक्ति मुंह ढककर लोहे की वस्तु की मदद से गले से पैसे निकालते हुए नजर आए। शिकायत पर पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

👉 पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुटेज का गहन विश्लेषण किया और आरोपियों की पहचान की। मामले में संलिप्त एक आरोपी रोहित शर्मा (25) पुत्र राकेश शर्मा, निवासी गांव जाड़वा, डाकखाना कुठाड़, तहसील कसौली, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 1,775 रुपये बरामद किए गए।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित शर्मा पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके विरुद्ध चिट्टा/हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को 06 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000