मंडी IIT और DRDO में ऐतिहासिक MoU: भारतीय सेना के लिए नई अत्याधुनिक तकनीक का होगा विकास – भारत केसरी टीवी

मंडी IIT और DRDO में ऐतिहासिक MoU: भारतीय सेना के लिए नई अत्याधुनिक तकनीक का होगा विकास

[MADAN SHARMA]

 

 

डीआरडीओ और आईआईटी के बीच एमओयू; दुश्मन के दांत खट्टे करने का बनेगा सामान, तकनीक के विकास पर रहेगा जोर
भारतीय सेना के तीनों अंगों को अचूक मारक क्षमता प्रदान करने का काम मंडी आईआईटी में होगा। इसके लिए देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)और मंडी आईआईटी प्रबंधन के बीच एमओयू साइन हुआ है। इस समझौते के तहत मंडी आईआईटी सेना की क्षमता बढ़ाने और विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने पर काम किया जाएगा। हालांकि डीआरडीओ ने इसका खुलासा नहीं किया है कि मंडी आईआईटी एमओयू के तहत किस तरह की तकनीक का विकास करेगी। देश की सुरक्षा नीति के तहत इसको गोपनीय रखा गया है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि मंडी आईआईटी भारतीय सेना के तीनों अंगों की जरूत के हिसाब से उपकरण और तकनीक का विकास करेगी।
मंडी आईआईटी पहुंचे डीआरडीओ के उच्च ऊर्जा प्रणाली एवं विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. जगन्ननाथ नायक ने खुलासा किया है कि डीआरडीओ तकनीक विकास के साथ-साथ उस सामग्री की भी खोज को बढ़ावा दे रहा है, जिसके सहारे मारक क्षमता के हथियारों को बनाया जा सके। इसके लिए डीआरडीओ ने देश के 19 स्थानों पर रिसर्च वर्क शुरू किया है। इसमें मंडी और हैदराबाद की आईआईटी भी शामिल हंै। मंडी आईआईटी में आधुनिक तकनीक विकास के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण सहित हथियार बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री तैयार करने पर शोध किया जाना है।
संस्थान हर चुनौती को तैयार
मंडी आईआईटी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि डीआरडीओ से एमओयू साइन हो रहा है और आईआईटी सेना को अचूक बनाने पर शोध करेगा। उन्होंने कहा कि मंडी आईआईटी हर चुनौती को तैयार है और देश की रक्षा का सुरक्षा चक्र बनाने में सक्षम है।

#DRDO
#IITMandi
#DefenceTechnology
#IndianArmy
#MilitaryInnovation
#HighEnergySystems
#StrategicResearch
#AtmanirbharBharat
#MakeInIndiaDefence
#BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000