हिमाचल न्यूज: सभी जिलों में चलेगा एचआईवी जागरूकता अभियान-बोले मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज: सभी जिलों में चलेगा एचआईवी जागरूकता अभियान-बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

 

Advertisement

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। 12 अक्तूबर तक चलने वाला अभियान प्रदेश के सभी जिलों में गांव स्तर तक चलाया जाएगा। सीएम ने जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दो महीने तक चलने वाले इंटिग्रेटिड हेल्थ चेकअप अभियान का भी शुभारंभ किया। इस वर्ष युवा दिवस ‘क्लिक से प्रगति की ओर-सतत् विकास के लिए युवा डिजिटल माध्यम’ के थीम पर मनाया जा रहा है। सीएम ने यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, एचआईवी जागरूकता अभियान के शुभारंभ के दौरान दी।

Advertisement

 

Advertisement

युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। सरकार एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी केंद्रों में निःशुल्क उपचार करवाने वाले व्यक्तियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता और पीड़ितों के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 300 से लेकर 800 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही उपचार के लिए आने वाले व्यक्तियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार ने आईसीएमआर से संपर्क किया है। सरकार सरकारी अस्पतालों में कैंसर के मरीजों को उनके उपचार के लिए 42 दवाइयां मुफ्त प्रदान कर रही है। इन दवाइयों को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में शामिल किया गया है। इन दवाइयों में कैंसर उपचार के लिए प्रयुक्त होने वाला टीका भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये होती है।

Advertisement

सुक्खू ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकार ने डाइट मनी को 240 से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपये किया है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपये किया गया है। विंटर ओलंपिक तथा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को पांच-पांच करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को तीन-तीन करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को दो-दो करोड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर स्मार्ट क्लासरूम, ऑडियो-वीडियो विजुअल टीचिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
एड्स और एचआईवी के बारे में जागरूक जरूरी : शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि युवा हमारे शक्ति के स्रोत हैं और कल का भविष्य भी हैं। एड्स और एचआईवी के बारे में युवाओं को जागरूक करना भी अहम है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीपीएस राम कुमार चौधरी और संजय अवस्थी, विधायक सुरेश कुमार व हरीश जनारथा आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000