मंडी में सनसनी: नशे में दादा ने पोते पर चलाई गोली, हालत नाजुक, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा – भारत केसरी टीवी

मंडी में सनसनी: नशे में दादा ने पोते पर चलाई गोली, हालत नाजुक, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Mandi News: नशे में धुत्त दादा ने पोते को मारी गोली, बल्ह के लोहारा में पूर्व सैनिक ने मामूली बहस पर किया फायर

Advertisement

जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के लोहारा गांव में रविवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सेवानिवृत्त फौजी ने शराब के नशे में आपा खोते हुए अपने ही पोते पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से पोता लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा,जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस खूनी खेल से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी दादा की भी जमकर धुनाई कर डाली, जिससे वह भी घायल हो गया है। फिलहाल दादा और पोता दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बहादुर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है, लेकिन वह लंबे समय से शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि बहादुर सिंह अकसर शराब पीकर घर में लड़ाई करता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े पर उतारू हो जाता था। रविवार को भी नशे में उसकी अपने पोते उमेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर पूर्व फौजी बहादुर सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और करीब से पोते पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे उमेश को लगी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने जमकर पीटा आरोपी

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी दादा बहादुर सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। लोगों का आरोप है कि वह अकसर बंदूक दिखाकर परिवार को डराता-धमकाता रहता था। मारपीट में घायल होने के कारण आरोपी दादा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने कब्जे में ली बंदूक

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मंडी विनोद कुमार ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से बंदूक को कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000