मंडी में मनाएगी सरकार कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने का जश्न, कार्यक्रम स्थल चयन को बनी उच्चस्तरीय समिति – भारत केसरी टीवी

मंडी में मनाएगी सरकार कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने का जश्न, कार्यक्रम स्थल चयन को बनी उच्चस्तरीय समिति

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी जिला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में पिछले तीन वर्षों के दौरान वर्तमान राज्य सरकार द्वारा ‘व्यवस्था परिवर्तन’ पहल के माध्यम से हासिल सकारात्मक परिवर्तन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न विभागों में सुधारों पर आधारित एक कॉफ़ी टेबल बुक का भी विमोचन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह को सूचना एकत्र करने के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिससे राज्य भर के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

#HimachalGovt #3YearsOfSukhuGovt #MandiEvent #CMsukhu #HimachalNews #VyvsthaParivartan #GoodGovernance #HimachalDevelopment #StateLevelProgram

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000