मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला की औट थाना पुलिस ने थलौट क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान एक 23 वर्षीय युवक को करीब 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औट थाना पुलिस की एक टीम औट टनल के समीप थलौट क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान टीम की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान विक्की उर्फ महाकाल के रूप में हुई है। महाकाल नाम वाले युवक का ऐसा काम देखकर हर कोई हैरान है। महज 23 साल की उम्र में यह युवक चरस की इतनी बड़ी खेप लेकर जा रहा था, लेकिन मंडी पुलिस की पैनी नजरों से यह शातिर तस्कर बच नहीं पाया।

इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत मौके पर ही हिरासत में ले लिया। औट पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है, ताकि उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000