मंडी में क्रिकेट विवाद ने ली मासूम की जान: 14 वर्षीय किशोर की मौत, हत्या का मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

मंडी में क्रिकेट विवाद ने ली मासूम की जान: 14 वर्षीय किशोर की मौत, हत्या का मामला दर्ज

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद सनसनीखेज और दुखद मामल सामने आया है। यहां निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल ते समय हुए झगड़े का बेहद दर्दनाक अंत हुआ है। यहां खेल-खेल में हुए विवाद में एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई है। इस झकझोर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Advertisement

लड़कों की हुई कहासुनी
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती 1 अप्रैल को निहरी तहसील के दोघरी (धरोग) गांव में हुई थी। स्थानीय बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।सिर पर मारा बैट

Advertisement

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक नाबालिग आरोपी ने पास में पड़े लकड़ी के बैट से दूसरे किशोर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद घायल किशोर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया- जहां से हालत गंभीर होने पर उसे IGMC शिमला रेफर कर दिया गया था।

भाई के बयान दर्ज
पुलिस टीम ने किशोर के भाई के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटना के अगले ही दिन यानी 2 अप्रैल को आरोपी लड़के के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बैट किया बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हमले में इस्तेमाल लकड़ी के बैट को भी बरामद कर लिया। किशोर की मौत के बाद अब मामले में BNS की धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी गई है।

हर पहलू की हो रही गहन जांच
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद कुमार ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000