मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत, जयराम ठाकुर ने किया अगवानी – भारत केसरी टीवी

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत, जयराम ठाकुर ने किया अगवानी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मंडी पहुंचने पर स्वागत

Advertisement

 

मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आगमन हुआ। जनपद की पावन नगरी में पधारने पर समस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस विशेष अवसर पर राज्यपाल के मंडी सर्किट हाउस पहुँचने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर देवभूमि में उनका औपचारिक स्वागत किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और रेडक्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी की सदस्य उनकी पत्नी डॉ साधना ठाकुर भी मौजूद रही। यह क्षण प्रदेश की परंपरा और आतिथ्य सत्कार का एक अनुपम उदाहरण रहा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए हैं। सदियों पुराने इस सांस्कृतिक समागम में उनके सम्मिलित होने से उत्सव की सार्थकता और अधिक बढ़ गई है। अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन न केवल महोत्सव को गौरवशाली बनाता है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध विरासत और “देव संस्कृति” के संरक्षण हेतु एक नई प्रेरणा भी प्रदान करता है।

हज़ारों देवी-देवताओं के मिलन के इस महाकुंभ में राज्यपाल की उपस्थिति ने भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बना दिया है। उनके साथ भाजपा विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद, विधायक दीप राज, मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000