मंडी जेल में चिट्टा पहुंचाने की कोशिश नाकाम, पति से मिलने आई महिला पकड़ी गई – भारत केसरी टीवी

मंडी जेल में चिट्टा पहुंचाने की कोशिश नाकाम, पति से मिलने आई महिला पकड़ी गई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल: पति से मिलने जेल पहुंची पत्नी, कपड़ों में छिपाकर लाई थी चिट्टा; स्टाफ की मुस्तैदी से पकड़ी गई

Advertisement

मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला कारागार मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पति से मिलने आई एक महिला जेल के भीतर नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) पहुंचाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सतर्क जेल कर्मचारियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, वीरवार को जिला कारागार मंडी में कैदियों की उनके परिजनों से नियमित मुलाकात का दिन था। इसी दौरान बागाचनोगी, जिला मंडी निवासी सुनीता (पत्नी सूरज कुमार शर्मा) अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी।

जेल के नियमों के तहत जब महिला द्वारा लाए गए कपड़ों और अन्य सामान की गहन जांच की गई तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कुछ संदिग्ध लगा। बारीकी से तलाशी लेने पर कपड़ों की तह में छिपाकर रखा गया सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच और वजन करने पर यह करीब 1.3 ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस चौकी मंडी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह कार्रवाई मंडी जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत के आधार पर की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला यह नशा कहां से लेकर आई और क्या इस मामले में जेल के अंदर या बाहर किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है।
जेल प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेल कर्मचारियों की सतर्कता के कारण नशीला पदार्थ जेल के भीतर पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000