मंडी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन – भारत केसरी टीवी

मंडी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन

मंडी, आरती शर्मा 11 अगस्त 2025.मानवीय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए, राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन ने हाल ही में आई भीषण आपदा से प्रभावित मंडी जिला के पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु सराहनीय पहल की है।

Advertisement

आज फाउंडेशन के सदस्यों ने अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के सौजन्य से फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य यदोपति ठाकुर सहित मंडी जिला से संबंधित अन्य सदस्यों ने ₹11 लाख का चेक उपायुक्त मंडी को भेंट किया। यह राशि राहत, पुनर्वास एवं आवश्यक सहायता कार्यों के लिए प्रदान की गई।

Advertisement

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा, “राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है। हाल ही में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और उन्हें राहत देने का संकल्प लिया था। संकट और प्राकृतिक आपदाओं के समय, हमारा कर्तव्य है कि हम एकजुट होकर प्रभावित परिवारों के जीवन को पुनः पटरी पर लाने में मदद करें। यह योगदान हमारे दायित्व और सेवा भावना का एक छोटा सा प्रयास है।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर स्थापित यह फाउंडेशन, उनके पदचिन्हों पर चलते हुए, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को अपना ध्येय मानकर कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी प्रदेश के जनहित कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करता रहेगा।

Advertisement

इस अवसर में यदोपती ठाकुर, अजय मोदगिल, आजाद ठाकुर, सचिन वर्मा, अनिल शर्मा, तरुण ठाकुर, किशोरी ठाकूर, गोपाल कृष्ण, बोधराज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000