भ्रष्टाचार से पैसा इकट्ठा कर दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है कांग्रेस सरकार: कर्ण नंदा – भारत केसरी टीवी

भ्रष्टाचार से पैसा इकट्ठा कर दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है कांग्रेस सरकार: कर्ण नंदा

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा     07/03/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

भ्रष्टाचार से पैसा इकट्ठा कर दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है कांग्रेस सरकार: कर्ण नंदा

 

कांग्रेस में सच बोलना अपराध बन गया, मुख्यमंत्री और नेता आपसी गुटबाजी में उलझे: कर्ण नंदा

 

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कुसुम्पटी शहरी मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा एकत्रित कर दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल उस परिवार की परिक्रमा करने में व्यस्त हैं और प्रदेश के विकास तथा जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

कर्ण नंदा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कई मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और बेबुनियाद बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश को विकास के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज ही हिमाचल प्रदेश को 465 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जबकि लगभग एक सप्ताह पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय से करीब 255 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश को दी गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को लगभग 2.12 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में इस समय 57 राष्ट्रीय राजमार्गों पर कार्य चल रहा है, जिन पर लगभग 43 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रदेश के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कर्ण नंदा ने कहा कि दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह आपसी गुटबाजी और अंतर्कलह में उलझी हुई है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता आपस में विभाजित हैं और कई नेता पार्टी से किनारा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का दर्द भी सामने आया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी में सच बोलना भी अपराध है और सच बोलने वालों को सजा दी जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लगातार भाजपा और केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार और सत्ता बचाने की राजनीति में व्यस्त है।

कर्ण नंदा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की असफलताओं, भ्रष्टाचार और अंदरूनी कलह को भली-भांति देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब अवश्य देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000