भूस्खलन फिर बना जान पर आफत, पहाड़ दरकने से मलबे में समाई JCB मशीन, ऑपरेटर की मौत


ब्रह्मू राम सरैना :-21/02/2024.
हिमाचल में भूस्खलन से जुड़ी घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में एक हादसा मंडी में हुआ। यहां मंडी के छह मील में मंगलवार दोपहर बाद मलबे में दबने से एक पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। वह करीब सवा एक बजे पोकलेन खड़ी कर लंच करने जा रहा था। अचानक पहाड़ दरकने से वह मलबे की चपेट में आ गया।
जेसीबी खड़ी कर लंच करने जा रहा था,अचानक दरक गया पहाड़
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला
ठेकेदार के विरुद्ध सदर थाना में केस दर्ज कीरतपुर मनाली फोरलेन बाधित ।