चंबा सेक्रेड लंगूर विलुप्ति के कगार पर, महज 250 ही बचे, संरक्षण की मुहिम शुरू

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पाई जाने वाली दुनिया की अनोखी और दुर्लभ प्रजाति चंबा सेक्रेड लंगूर (चंबा पवित्र लंगूर) के विलुप्त होने के खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में करवाई गई गणना में पाया गया कि जिले में इस प्रजाति के केवल 250 लंगूर ही बचे हैं। लगातार घटती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने इनके संरक्षण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। वन विभाग जंगलों से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि यह लंगूर प्रजाति न केवल चंबा की बल्कि पूरी दुनिया की प्राकृतिक धरोहर है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी हालत में इन लंगूरों को नुकसान न पहुंचाएं और इनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करें। लंगूर की सात प्रमुख प्रजातियों में चंबा सेक्रेड लंगूर सबसे अलग है।

Advertisement

इसे हिमालयन ग्रे लंगूर भी कहा जाता है। इस प्रजाति को हिमालयन ग्रे लंगूर भी कहा जाता है। इसके शरीर पर ग्रे रंग के बाल होते हैं और इसकी लंबी पूंछ इसे अन्य लंगूरों से अलग पहचान देती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इनकी मौजूदगी कश्मीर और पाकिस्तान की वादियों में भी हो सकती है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। फिलहाल, चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ही यह प्रजाति सुरक्षित देखी जा रही है।

Advertisement
क्या खाते हैं चंबा सेक्रेड लंगूर
चंबा सेक्रेड लंगूर मुख्यतः फल, बीज, फूल, जड़ें, छाल और कलियां खाते हैं। अपने भोजन के लिए ये जंगलों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। इनकी भोजन संबंधी आदतें भी इन्हें अन्य लंगूर प्रजातियों से अलग करती हैं।चंबा सेक्रेड लंगूर पूरी दुनिया में केवल चंबा जिले में पाया जाता है। इसकी संख्या काफी घट चुकी है। ऐसे में वन विभाग इस दुर्लभ प्रजाति को बचाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। स्थानीय लोगों को भी इस मुहिम में शामिल किया जा रहा है ताकि हम मिलकर इस अनमोल धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रख सकें।-अभिलाष दामोदरन, मुख्य वन अरण्यपाल, चंबा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000