भूकंप जैसी आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों पर 6 जून को होगा वृहद पूर्वाभ्यास- उपायुक्त – भारत केसरी टीवी

भूकंप जैसी आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों पर 6 जून को होगा वृहद पूर्वाभ्यास- उपायुक्त

B.R.Sarena मंडी, 27 मई। 25
भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय वृहद पूर्वाभ्यास (मेगा मॉक एक्सरसाइज) की तैयारियों के दृष्टिगत आज एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

Advertisement

अपूर्व देवगन ने बताया कि यह वृहद पूर्वाभ्यास आगामी 6 जून, 2025 को पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित मंडी जिला के चिह्नित उपमंडलों में यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वभ्यास से पहले 3 जून, 2025 को एक टेबल टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्वाभ्यास को लेकर जिला से संबंधित कार्य योजना भी प्रस्तुत की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के अलावा आपदा मित्रों, एनएसएस स्वयंसेवियों, नेहरू युवा केंद्रों, गृह रक्षक, विभिन्न गैर सरकारी व स्वयंसेवी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान भूकंप से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय व व्यापारिक परिसरों एवं स्वास्थ्य संस्थानों सहित सड़कों, भवनों एवं सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के उपरांत राहत व बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

Advertisement

उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे इस पूर्वाभ्यास को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रदत्त जिम्मेवारियों एवं कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें। आपदा की स्थिति में सभी अपनी भूमिका भी बखूबी समझ लें। आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी, मानव संसाधन सहित विभिन्न संचार व अन्य उपकरणों की समय रहते जांच कर लें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर इसमें भाग लेना सुनिश्चित करें।

Advertisement

आज की इस समन्वय कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों, सशस्त्र सेना, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल सहित प्रदेश स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

उपायुक्त वीसी कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर सहित प्राधिकरण से जुड़े सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000