भारत में टेस्ला कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बने पहले ग्राहक – भारत केसरी टीवी

भारत में टेस्ला कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बने पहले ग्राहक

मुंबई (भारत केसरी टीवी): भारत में टेस्ला कार की आधिकारिक बिक्री शुरू हो चुकी है और इसकी पहली डिलीवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को मिली। गुरुवार को मुंबई स्थित टेस्ला शोरूम में उन्होंने मॉडल ‘वाई’ की डिलीवरी ली और देश में पहली टेस्ला कार खरीदने वाले ग्राहक बन गए।

Advertisement

सरनाईक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कार उन्होंने अपने पोते के लिए खरीदी है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनका उद्देश्य आम जनता, खासकर युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस गाड़ी की खरीद में कोई विशेष छूट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्चे छोटी उम्र से ही सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के महत्व को समझें और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाएँ।

शिवसेना नेता और उनके बेटे प्रवेश सरनाईक ने भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं और महाराष्ट्र की जनता को इसे अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

दिलचस्प यह रहा कि टेस्ला शोरूम में उस समय कई आम नागरिक अपने परिवार के साथ टेस्ट ड्राइव के लिए भी मौजूद थे। शोरूम में मौजूद लोगों ने उत्साह जताते हुए कहा कि भारत में टेस्ला की एंट्री देश की ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000