ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा ‘तिलकधारी’ गिरफ्तार, परवाणू पुलिस के पीओ सैल ने किया गेम ओवर – भारत केसरी टीवी

ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा ‘तिलकधारी’ गिरफ्तार, परवाणू पुलिस के पीओ सैल ने किया गेम ओवर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

परवाणू पुलिस थाना के पीओ सैल टीम ने भगाैड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी पुत्र स्वर्गीय नन्द लाल निवासी गांव पुरला, परवाणू को कालका से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ परवाणू थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 2 मामले पहले से दर्ज थे। इन मामलों में पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 34 बोतलें देसी शराब बरामद की थी। आरोपी इन मामलों में जमानत पर बाहर था और कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी थी। हालांकि, ट्रायल के दौरान अदालत द्वारा बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ।
लगातार गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने उसे भगाैड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, पीओ सैल की मुस्तैदी काम आई और उसे कालका से दबोच लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।#SolanNews #ParwanooPolice #POCell #WantedCriminal #ExciseAct #HimachalPolice #LawAndOrder #CrimeNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000