क्लस्टर-XVI वॉलीबॉल टूर्नामेंट में किप्स की अंडर-17 टीम का परचम, खिताबी जीत के साथ रचा नया इतिहास – भारत केसरी टीवी

क्लस्टर-XVI वॉलीबॉल टूर्नामेंट में किप्स की अंडर-17 टीम का परचम, खिताबी जीत के साथ रचा नया इतिहास

सोलन मदन शर्मा 5 अगस्त

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम ने खेल प्रतिभा, समर्पण और अनुशासन का बेहतरीन परिचय देते हुए सीबीएसई क्लस्टर-XVI वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 में खिताबी जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Advertisement

किप्स ने एकतरफा जीत हासिल कर अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। पहले मैच में किप्स के खिलाड़ियों ने आयशर पब्लिक स्कूल, परवाणू को 2-0 से पराजित किया तथा दूसरे मैच गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल, पौंटा साहिब को 2-0 से हराया, वहीं तीसरे मैच में किप्स के खिलाड़ियों एस.वी.एस. सिरसा को 2-1 से हराकर विजय प्राप्त की, फिर माउंट शिवालिक, जुब्बड़ट्टी (शिमला) को भी 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एक बार फिर एस.वी.एस. सिरसा से रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें किप्स की प्रतिभाशाली टीम ने आत्मविश्वास और साहस के साथ 2-1 से विजय हासिल कर सीबीएसई क्लस्टर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए तन्वी ठाकुर को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह जीत न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है, बल्कि यह किप्स के प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सही मार्गदर्शन संस्कृति का परिणाम है।”
प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया ने इसे टीम भावना और अनुशासित प्रशिक्षण का प्रतिफल बताया और कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने जिस जोश और अनुशासन के साथ खेल प्रदर्शित किया वह प्रेरणादायक है।”
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, “हमारी टीम ने हर बार नई ऊँचाइयों को छूने का साहस दिखाया है। ये सिर्फ एक जीत नहीं, एक विश्वास है – भविष्य की और भी बड़ी उपलब्धियों का।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000