भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण – भारत केसरी टीवी

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

पालमपुर। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर (हि. प्र.) द्वारा जानकारी प्रदान की गई है कि भर्ती वर्ष 2027 की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) को वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। कांगड़ा चंबा के इच्छुक युवा *www.joinindianarmy.nic.in* वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्युटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड मेन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड मेन (आठवीं पास), अग्निवीर वूमन एमपी शामिल हैं।
युवा अपना ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाईट पर 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रेल 2026 तक करा सकते हैं। युवाओं को यदि ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ई-मेल आईडी *aropalampur@gmail.com* से सम्पर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि पंजीकरण हेतू ई-मेल आईडी और आधार कार्ड मोबाईल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000