भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : मुख्यमंत्री प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर – भारत केसरी टीवी

भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : मुख्यमंत्री प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर

कांगड़ा/सुलह। मदन शर्मा

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सुलह के नौरा और कांगड़ा के हलेहर कलां चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा वाले नकली गोरक्षक हैं, गोसंरक्षण का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। हमने बेसहारा पशुओं को गोशाला में पहुंचाने पर 1200 रुपये आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया है। कोई भी किसान अपने मवेशियों को खुला न छोड़े, वे गोवंश को गोशाला में देकर आएं। गोशाला संचालकों को भी प्रति गोवंश 1200 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर शर्मा है। तीन साल में उसने अपने ड्राइवर नेक राम के नाम 72 संपत्तियां 10 करोड़ रुपये में खरीदी हैं। ये बेनामी संपत्तियां हैं, जांच जारी है जल्दी दूध का दूध, पानी का पानी होगा। इसलिए 1 जून को जनता धनबल को हराने के लिए मतदान करें। छह जगह बिके हुए विधायक हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक साल में 20 फीसदी का सुधार हुआ है। यह भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने से संभव हुआ है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जनता की अदालत में बिकाऊ नेताओं व खरीदने वाली भाजपा का हारना जरूरी है, क्योंकि वोट की ताकत का बने रहना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही चलाना चाहती है, लेकिन जनबल ने बड़े-बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंका है। मेरी ताकत जनता है, जनता ही भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। यही भाजपा को हजम नहीं हो रहा। भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का इरादा संविधान व संसदीय प्रणाली को बदलने का है। इसे रोकना होगा, नहीं तो यह संसद का आखिरी चुनाव होगा। दो करोड़ रोजगार आए, 15 लाख रुपये आए, महंगाई कम हुई, रुपया मजबूत हुआ। नहीं हुआ। भाजपा के दस साल और यूपीए के दस साल की तुलना करनी होगी। भाजपा से दस साल का हिसाब मांगना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पुरानी गारंटी के बारे में बताएं, नई गारंटी की बात न करें। नोटबंदी को याद रखना जरूरी है। किसान आंदोलन को भी मत भूलना। हिमाचल की आपदा में जो हुआ,

Advertisement

उसे याद रखना, भाजपा ने नहीं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के आंसू पोंछे। भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति की, केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी।
इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा, चेयरमैन व विधायक रघुवीर बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चेयरमैन संजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, ब्रिगेडियर डीवीएस राणा, पर्यवेक्षक विधायक राजकुमार, संजय राणा इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000