ऊर्जा व्यापार और राज्य के राजस्व में वृद्धि में एचपीईएमसी निभाएगा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

ऊर्जा व्यापार और राज्य के राजस्व में वृद्धि में एचपीईएमसी निभाएगा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली की खरीद और बिक्री का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा राज्य के राजस्व को अधिकतम करने और बिजली क्रय लागत को न्यूनतम करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (Himachal Pradesh Energy Management Centre – HPEMC) की स्थापना की है।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आज यहां एचपीईएमसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली क्रय की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात होने के कारण सर्दियों में नदियों में जल प्रवाह कम हो जाता है, ऐसे में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सस्ती दरों पर अग्रिम खरीद योजना बनाना आवश्यक है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीईएमसी ऊर्जा व्यापार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य के लिए सर्वोत्तम वित्तीय लाभ सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र को अपने सभी कार्यों में उच्चतम स्तर की पेशेवर दक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए ताकि राज्य को अधिकतम प्रतिफल प्राप्त हो सके।

 

श्री सुक्खू ने दोहराया कि राज्य सरकार इस संगठन को सशक्त बनाने और इसकी परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने पहले ही बजट में 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

बैठक में प्रधान सचिव देवेश कुमार, ऊर्जा निदेशक राकेश प्रजापति, वित्त निदेशक (एचपीएसईबीएल) अनुराग चंदर शर्मा, विशेष सचिव शुभकरण सिंह तथा ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली की खरीद और बिक्री का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा राज्य के राजस्व को अधिकतम करने और बिजली क्रय लागत को न्यूनतम करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (Himachal Pradesh Energy Management Centre – HPEMC) की स्थापना की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000